[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक संपन्न 

बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक संपन्न

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा प्रखड मुख्यालय के सभागार में प्रखड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष रुपेश कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभाग वार समीक्षा की गई।बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, आइ सी डी एस एवं मनरेगा विभाग के साथ साथ कई विभागों की योजना के संबंध में अनियमितता की शिकायत सदस्यों द्वारा की गई जींस पर निर्णय लिया गया कि योजनाओं की स्थलीय अध्ययन करते हुए जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की निर्णय लिया गया।

बैठक में अनुपस्थित रहे विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं संतोष जनक जबाब नहीं पाए जाने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उचित कार्रवाई करने को कहा गया।

बिजली विभाग के कनिय अभियंता के द्वारा आम जन का मोबाइल रिसीव नहीं करने की शिकायत पर अध्यक्ष द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उचित कार्रवाई करने को कहा गया।

सभी विभागों में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रतिवेदन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

गत बैठक की अनुपालन प्रतिवेदन बैठक में प्रस्तुत नहीं करने पर अध्यक्ष द्वारा खेद प्रकट करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की निर्देश दिया गया और आगे से ऐसी ग़लती नही करने की हिदायत देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अगर ऐसा गलती दुबारा हुआ तो निश्चित रूप से कार्रवाई करने की अनुशंसा सरकार को किया जाएगा।

बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सु श्री शैफालीकार्यपालक पदाधिकारी नोखा नगर परिषद, आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक, शाखा प्रबंधक बैंक औफ इण्डिया ,बालबिकाश परीयोजना पदाधिकारी,कनिय अभियंता PHD,कनिय अभियंता विद्युत विभाग,सहीत सभी विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सदस्य चौधरी माखन प्रसाद सिंह, ,बिनोद सिंह, आफताब आलम,सीमा कुशवाहा, तेज नारायण सिंह,मनोज कुमार गुप्ता, उमेश चौहान,राम जी पासवान, सुजीत कुमार, विन्देलाल सिंह, कृषि पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, हेल्थ मैनेजर, कनिय अभियंता सिंचाई विभाग, जिविका के बी पी एम , लोहिया स्वच्छता पदाधिकारी के साथ साथ कई विभागों के अधिकृत पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close