[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
नालंदाबिहारराज्य

वृक्षों में रक्षासूत्र बांधकर ग्रामीणों ने लिया रक्षा का संकल्प

वृक्षों में रक्षासूत्र बांधकर ग्रामीणों ने लिया रक्षा का संकल्प

नालंदा संवाददाता

बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावां गांव में रक्षाबंधन के सुअवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और गौरैया विहग फाउंडेशन द्वारा बालम पोखर के पास रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के प्रांत सह संयोजक राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण प्रति जागरूकता पैदा करना है। यहां उपस्थित सभी लोगों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर इनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

वहीं गौतम बुद्ध विकास समिति के सचिव सह उपमुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास इस परिसर में जैव विविधता को बढ़ावा देना है, और इस तरह के छोटे छोटे कार्यक्रम आयोजन कर ग्रामीणों को प्रकृति का मानवजाति के ऊपर किए गए उपकारों के प्रति आभार प्रकट करना है।

इस मौके पर शिव कुमार दास, विष्णुदेव यादव, रामबली यादव, राजकुमार, पारस मणि पाण्डेय, प्रकाश राय, बिनोद यादव के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close