[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में जिला में दावथ प्रखंड को मिला प्रथम स्थान

राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में जिला में दावथ प्रखंड को मिला प्रथम स्थान

सीओ सौरभ कुमार को लोगों ने दी बधाई

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास): राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जून के बाद जुलाई माह के जारी रैंकिंग में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के कारण रोहतास जिला के दावथ अंचल रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दावथ अंचल क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।

जानकारी के अनुसार दावथ के अंचलाधिकारी सौरभ कुमार को काम के आधार पर परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन,अभियान बसेरा, आधार सीडिंग, ई मैप, ऑनलाइन एलपीसी, अतिक्रमण का निपटारा, जमाबंदी सहित अन्य कार्यों को लेकर विभाग द्वारा अंचलाधिकारियों के कामकाज की रैंकिंग हुई। जिसके आधार पर रोहतास जिले में अंचल को जून माह में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था अब जुलाई माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि वह राजस्व व भूमि सुधार से संबंधित कार्यों को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए लगातार अपने अधीनस्थ कर्मियों व पदाधिकारियों के साथ मिलकर ससमय निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहते है। साथ ही वह खुद भी प्राथमिकता के साथ संबंधित कार्यों का निष्पादन करने के लिए तत्पर रहते हैं।

वह अपने अधीनस्थों को भी संबंधित कार्यों को समय पर संपादित करने का निर्देश देते रहते हैं। बताते चले कि जुलाई 2023 में दावथ अंचल राज्य के रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और मई, जून और जुलाई 2024 रैंकिंग में राज्य में दूसरा स्थान मिला था ।

जबकि बीते मार्च 2025 में जिला में दावथ अंचल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बीते जून माह में प्रथम स्थान प्राप्त होने के बाद लगातार जुलाई माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

इनके इस सफलता पर क्षेत्र अशोक तिवारी, रघुनाथ सिंह, प्रेम तिवारी, प्रदीप सिंह,अजीत कुमार, पिंटू दुबे, श्रीनिवास पाठक, विकास कुमार, राजू राम, जय शंकर सिंह सहित कई लोगों ने सीओ सहित सभी अंचल कर्मियों को बधाई दी है।

Check Also
Close