[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

अज्ञात महिला का शव बरामद

अज्ञात महिला का शव बरामद

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नोखा थाना क्षेत्र के चैसा नहर से निकला धारूपुर से बलिगावा नहर पर सलेमपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला की शव को ग्रामीणों ने देखा।

इसकी सूचना नोखा थाने को दी गई। पुलिस को सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच करके शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि इनमें नोखा थाना के दरोगा अरुण कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया जहां से की शव को निकाला गया।

पानी से शव को निकाल करके उसकी पहचान करने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की गई। लेकिन किसी ग्रामीण ने उसे पहचान नहीं पाए। जिसके बाद सोशल मीडिया से भी पहचान कराया गया।

लेकिन पहचान नहीं हो पाई। उक्त महिला की शव को देखने से लग रहा था कि लगभग दो-तीन दिन पूर्व में मौत हुई है। शव से दुर्गंध उठने लगा था। यह। शव चैसा नहर या कही से पानी में बहते हुए यहां पहुंच गया है।

पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर के सासाराम पोस्टमार्टम कराकर शीत गृह में रखी जाएगी। जिसकी पहचान करने के लिए 72 घंटे तक वहां रखा जाएगा। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पहचान होने के बाद ही आगे की बात बताई जा सकती है।

Check Also
Close