[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
बिहारराज्यरोहतास

इंद्रजीत सिंह को भाजयुमो जिला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

इंद्रजीत सिंह को भाजयुमो जिला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा निवासी इंद्रजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला अध्यक्ष रितेश राज ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए इंद्रजीत सिंह को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इंद्रजीत सिंह लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी छवि एक क्रांतिकारी छात्र नेता के रूप में रही है। नए दायित्व मिलने पर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष मनोज चंदेल,विजय सिंह, अनील सिंह, मनोज गुप्ता, अनुराग सिंह, उमेश चौहान, रमेश चौहान, रमता यादव, रमेश शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also
Close