[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा: 24 से 28 अगस्त तक 5 दिन शहर के फीडर की लाइन छः घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

शेखपुरा: 24 से 28 अगस्त तक 5 दिन शहर के फीडर की लाइन छः घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बिजली कंपनी पहले ही लोगो से सतर्क और बिजली कार्य पूर्ण करने की अपील

शेखपुरा जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट 

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने शेखपुरा पावर सब स्टेशन में बारिश के दौरान पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर नगर क्षेत्र शेखपुरा के दर्जनों मोहल्ला की बिजली आपूर्ति बाधित रहने का सूचना जारी किया गया है। बारिश के दौरान निर्बाध बिजली उपलब्ध कराए जाने को लेकर मेंटेनेंस का कार्य 24 से 28 अगस्त के बीच निर्धारित किया गया है।

जिसमें हर दिन कटरा और गिरिहिंडा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि रविवार सवेरे 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 से 28 अगस्त को नगर क्षेत्र के गिरहिंडा़ फिडर के कुछ लाइन बाधित रहने की सूचना दी गई है।

जिसके कारण नगर क्षेत्र के बुधौली महादेव नगर चरियारी पथरैटा कटनीकोल जमुवाड़ा कॉलेज मोड गिरिहिंडा़ और जखराज स्थान में बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी। इस सूचना को प्रसारित करते हुए बिजली उपभोक्ताओं को इस समय सारणी के बीच अपनी बिजली संबंधी आवश्यकता को पूरा कर लेने की सलाह दी है।

इसी प्रकार 25 एवं 27 अगस्त को सवेरे 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कटरा फिडर का कुछ भाग बंद रखा जाएगा जिससे नगर क्षेत्र के मखदुमपुर राजोपुरम स्टेशन रोड इंदाय आदि मोहल्ले में बिजली बाधित रहेगी।

गौरतलब है कि बिजली कंपनी द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम इन दोनों किया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की उपभोक्ताओं को बिजली से वंचित रहना पड़ रहा है।

Check Also
Close