[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

मृतक राहुल चंद्रवंशी और दशरथ चौधरी के परिजनो से मिले वैश्य- अति पिछड़ा एकता मंच के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी एवं जिला संयोजक सिद्घनाथ प्रसाद गुप्ता। 

मृतक राहुल चंद्रवंशी और दशरथ चौधरी के परिजनो से मिले वैश्य- अति पिछड़ा एकता मंच के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी एवं जिला संयोजक सिद्घनाथ प्रसाद गुप्ता।

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

पूर्व जिला पार्षद व वैश्य- अति पिछड़ा एकता मंच के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी एवं जिला संयोजक सिद्घनाथ प्रसाद गुप्ता ने ओझा बीघा गांव जाकर मृतक राहुल चंद्रवंशी और दशरथ चौधरी के परिजनो से मिले तथा पीड़ित परिवारों को धान्धस बांधने का अनुरोध किया।

अध्यक्ष ने प्रेस व्यान जारी कर बताया कि पीड़ित परिवार से जो जानकारी प्राप्त हुआ है, जिससे यह दोनो युवक का साजिश रच कर हत्या की गई है। मृतक के परिवार के अनुसार जो दोनो मानव कंकाल मिला है वह आधे अधूरा कंकाल था और टुकड़े मे था।

कंकाल का अंग मे हड्डी पर नाम मात्र के भी मांस का अंश नही है और अंग के भीतर फेफड़ा, हृदय, लिवर अन्य अंग कुछ भी नही था परिजनों के द्वारा जो कंकाल का फोटो दिखाया जा रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कोई केमिकल के द्वारा मांस को गलाया गया है, हड्डी पूरी तरह सफेद दिख रहा हैl

यह कैसे हो सकता है, जबकी कंकाल के उपर कपड़ा, बेल्ट, पर्स, आधार कार्ड, पैसा जस के तस था। इस परस्थित मे पुलिस प्रशासन को आधुनिक तकनीक से गहन जांच की आवश्यकता है। इस तरह का हत्या इस क्षेत्र में पूर्व कभी नहीं हुआ है।

हत्यारों ने जिस तकनीक से हत्या किया है वह क्षेत्र के लिए गंभीर विषय है। सरकार व जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस हत्या का खुलासा हो और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये एवं पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाए ।

इस मौके पर भाजपा जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत चंद्रवंशी, गुड्डू कुमार, रमेश पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close