[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यवैशाली

गंगा ब्रिज के निकट जब्त किया गया 120 लीटर चुलाई शराब

गंगा ब्रिज के निकट जब्त किया गया 120 लीटर चुलाई शराब

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

वैशाली दैनिक जांच के क्रम में अजय कुमार अवर निरीक्षक, मध निषेध के नेतृत्व में गंगा ब्रिज थाना अंतर्गत चकमकरंद, ग्रामीण सड़क पर हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल अभियुक्त, अंकित रजिस्टर्ड संख्या-BR01CH6716 से परिवहन कर रहे अभियुक्त चंदन कुमार, उम-22 वर्ष करीब, पिता-श्री बटेश्वर राय, सा. राजासन, वार्ड नंबर-04, थाना- बिदुपुर, जिला वैशाली को 120 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि मघ निषेध विभाग द्वारा गंगा ब्रिज थाना अंतर्गत चकमकरंद ग्रामीण सड़क पर अपने छापामार दल के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच प्रारंभ की गई।

जांच के उपरांत एक मोटरसाइकिल को आते देखा गया, जिसे रोकने का इशारा किया गया एवं विविध रूप से तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में 120 लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया।

गस्ती /छापेमारी टीम में शामिल सदस्यों के नाम क्रमशः अजय कुमार अवर निरीक्षक मध निषेध, अजीत कुमार सहायक अवर निरीक्षक, मध निषेध, चंदन कुमार, मध निषेध सिपाही, संजय कुमार, मध निषेध सिपाही शामिल थे।

वाहन चालक को घटना स्थल पर गिरफ्तार किया गया एवं मोटरसाइकिल को घटना स्थल पर जब्ती सूची बनाकर आबकारी विभाग / मघ निषेध थाना सदर लाया गया।

Check Also
Close