[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डीडीसी ने डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय वि‌द्यालय दिगधी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डीडीसी ने डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय वि‌द्यालय दिगधी का किया निरीक्षण

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

वैशाली उप विकास आयुक्त (डीडीसी) वैशाली ‌द्वाराडॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय वि‌द्यालय दिगधी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वि‌द्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधा यथा सुरक्षा, भोजन, पानी, साफ- सफाई, रसोई घर, शौचालय, बिजली, आदि उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और कार्यरत कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। साथी प्रदत्त सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने पर बल दिया।

साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संचालक व सुविधा सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गई, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता जताई गई।

डीडीसी ने वि‌द्यालय प्रशासन व जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रों को और बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण सामग्री और भोजन व्यवस्था की स्थिति की जांच की गई। तथा शिक्षकों को नियमित उपस्थिति बनाए रखने और बर्चा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे छात्रहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

Check Also
Close