[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्नबटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिलेतेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
बिहारराज्यरोहतास

मुखिया पर लगे आरोप निराधार, पारदर्शिता के साथ हो रहे विकास कार्य

मुखिया पर लगे आरोप निराधार, पारदर्शिता के साथ हो रहे विकास कार्य

रोहतास तिलौथू संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट 

तिलौथू। तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के हुरका पंचायत अंतर्गत बशीबीघा गाँव में हो रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर हाल ही में कुछ लोगों द्वारा अनियमितता का आरोप लगाया गया था।

लेकिन जांच-पड़ताल और ग्रामीणों के बयान से यह साफ हो गया है कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। पंचायत द्वारा सभी विकास कार्य पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप कराए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत की मुखिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा गाँव का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। नाला निर्माण कार्य पंचायत की स्वीकृति और सरकारी मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। इसमें गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो रहा है और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है।”

ग्रामीणों ने दिया मुखिया को समर्थन

गाँव के कई ग्रामीणों ने मुखिया के पक्ष में आकर कहा कि नाला निर्माण कार्य पूरी तरह सही ढंग से और पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ लोग अपने व्यक्तिगत स्वार्थ और दबाव बनाने की नीयत से गलत अफवाहें फैला रहे हैं।

पारदर्शिता पर जोर

मुखिया ने आगे कहा कि यदि किसी को भी कार्य पर संदेह है तो वह निःसंकोच स्थल निरीक्षण कर सकते हैं। पूरा विवरण पंचायत रिकॉर्ड में दर्ज है और सबकुछ खुले तौर पर उपलब्ध है।

ग्राम पंचायत ने दोहराया कि विकास कार्य किसी दबाव या स्वार्थ से नहीं, बल्कि गाँव की ज़रूरत और जनता के हित में किया जा रहा है।

मुखिया का कहना है कि गाँव में साफ-सफाई, जलनिकासी और बुनियादी ढाँचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

Check Also
Close