[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच किया गया टेबलेट वितरण

प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच किया गया टेबलेट वितरण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): सोमवार को दावथ प्रखंड के स्थानीय बीआरसी सभागार में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को कुल 182 टेबलेट का वितरण किया गया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह ने बताया की विभाग की ओर से आए हुए प्रति विद्यालय में दो-दो टेबलेट प्रधानाध्यापक को प्रखंड के दावथ, बभनौल, गिद्धा, इटावा और डेढ़गाँव के विद्यालय को सोमवार को वितरण किया गया और शेष पंचायत के विद्यालयों को भी वितरण कल कर दिया जाएगा।

टेबलेट वितरण के समय ही बीआरसी सभागार में ही एयरटेल और जिओ का कैंप लगाकर टैबलेट में सिम लगाकर एक्टिवेट करने के पश्चात सभी तरह के डाटा कंप्यूटर टीचर के माध्यम से एंट्री करने के बाद ही यहां से शिक्षकों को भेजा गया।

साथ ही दो सिम क्रय करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट एवं राशि अपने साथ लाने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया था।इस राशि को सामंजस्य कंपोजिट स्कूल ग्रांट के माध्यम से किया जाएगा।

मौके पर लेखपाल रविरंजन कुमार, प्रदीप गिरी,मनजीत कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुमित कुमार और अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Check Also
Close