[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यवैशाली

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता व विश्वास बढ़ाना उद्देश्य, मतदाता महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता व विश्वास बढ़ाना उद्देश्य, मतदाता महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

वैशाली जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व जिलाधिकारी वैशाली के दिशा-निर्देशन में सभी आर्को विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर, राघोपुर, महनार और पातेपुर में मतदाता जागरूक अभियान तेज कर दिया गया है।

इसके तहत डेमोंसट्रेशन वैन चलाई जा रही है जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जाकर निर्वाचकों को EVM और VVPAT के प्रयोग संबंधी वास्तविक जानकारी दे रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में इन वैनों के माध्यम से मतदाताओं को हडस आन अभ्यास कराया जा रहा है।

ताकि मतदान के दिन उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो विशेषकर नए मतदाताओं महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर फोकस करते हुए प्रयास किया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया के प्रति किसी भी तरह का भ्रम दूर हो और शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

EVM और VVPAT का प्रदर्शन से लोगों को मतदान प्रक्रिया समझाई जा रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्वाचकों के भ्रम दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खास कर नए मतदाताओं महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान का अभ्यास कराया जा रहा है ताकि मतदान के दिन में बिना किसी परेशानी के वोट डाल सके और शत प्रतिशत मतदान को बढ़ावा मिले।

सभी विधानसभा क्षेत्र में डेमो बैन के जरिए व्यापक स्तर पर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है इस अभियान के तहत गांव गांव में पहुंचकर ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन का अभ्यास प्रदर्शन किया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान में युवाओं और प्रथम बार वोट करने वाले निर्वाचकों को विशेष रूप से प्रेरित किया जा रहा है मतदान दिवस से पहले यह डेमो अभ्यास उन्हें EVM और VVPAT की प्रयोगात्मक अभ्यास कर आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है।

साथ ही मतदाताओं के भ्रम को दूर कर वोट डालने की बिल्कुल सरल और भौरदर्शी प्रक्रिया से रूबरू कराया जा रहा है।

Check Also
Close