
आर्युवेद कार्यशाला में डा० प्रीती पाण्डेय बनी रोहतास जिला संयोजक
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
सासाराम ( रोहतास)आयुर्वेद अब सिर्फ परम्परा नहीं आधुनिक शोध का भी हिस्सा है।प्रवेक कल्प (प्रा.) लिमिटेड आयुर्वेदिक कम्पनी के द्वारा वनडे सीएमई प्रोग्राम डायबिटीज किडनी एवम् तन्त्रिका तन्त्र के कठिन साध्य एवम् जटिल बीमारियों पर आयुर्वेदिक रस रसायन भस्म द्वारा स्थाई समाधान पर परिचर्चा का आयोजन सासाराम होटल नटराज में किया गया।
उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ.(प्रो.) वैद्य दिनेश्वर प्रसाद पूर्व प्रचार्य राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल पटना एवम् डॉ. जीतेंद्र नाथ मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता आयुष मेडिकल एसोसिएशन (इण्डिया) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। डॉ. जीतेंद्र नाथ मौर्य ने सम्बोधन में कहा कि आयुर्वेद अब सिर्फ प्राचीन परम्परा ही नहीं अब आधुनिक शोध का भी हिस्सा है।
पूरे देश और दुनिया में भयावह महामारी के रूप लिए डायबिटीज,किडनी,कैंसर, हार्ट अटैक्स बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहा है एक चिंतनीय स्थिति पैदा हो गई है जहां एलोपैथी फेल्योर साबित हो रहा है वहीं आयुर्वेदिक पंचकर्मा,रस रसायन भस्म के उचित योग उपरोक्त बीमारियों को समूल नष्ट किया जा रहा है।
अब जरूरत है आयुर्वेदिक जागरूकता अभियान चलाने को।प्रवेक कल्प के प्रिमियम क्वालिटी युक्त नवोंकल्प कैप्सूल एवम् वृहत् वात चिन्ता मनी रस न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में अत्यन्त कारगर है वहीं टाईप टू डायबिटीज में डायबा कल्प प्लस कैप,वसंत कुसुमाकर रस और चंद्रप्रभा वटी अत्यन्त गुणकारी हैं।
मुख्य अतिथि वैद्य दिनेश्वर प्रसाद जी ने कहा कि आजकल अधिकांश बीमारी लाईफ स्टाईल डिसऑर्डर के कारण बढ़ रहा है।लोगों को चाहिए को सही और संतुलित जीवन यापन योग और संतुलित पौष्टिक आहार का उपयोग करें।
प्रवेक कल्प आयुर्वेद की युक्ति रोगों की मुक्ति के विषय पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान में जोड़ो के दर्द कम उम्र में तेजी से बढ़ रहा है इसमें प्रवेक की अर्थम और रूमाकल्प तथा वृहत वात चिंतामणि रस अत्यन्त गुणकारी है।
महिलाओं में इनफर्टिलिटी ल्यूकोरिया में स्वर्ण कल्प सिरप एण्ड ग्रेनुअल्स बहुत ही कारगर है।पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा प्रोस्टेट बीमारी में प्रवेक प्रोक्योर,गोक्षुरादि गुगल,कचनार गूगल का बेहतरीन रिजल्ट देता है।
उदर रोगों में प्रवेक लिव सिरप आरोग्यवर्धिनी वटी कभी कारगर है।लोगों को चाहिए कि असाध्य एवम् जटिल बीमारियों का सफल उपचार आयुर्वेद में ही कराए आयुर्वेद सस्ता एवं सुरक्षित है।
प्रवेक कल्प के जेडएसएम अमित कुमार एवम् एएसएम राजेश कुमार ने उपस्थित चिकित्सकों को धन्यवाद दिया कि आपलोग आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए अपना कीमती समय निकालकर प्रोग्राम को सफल बनाए।
प्रवेक कल्प (प्रा)लिमिटेड आपके हित के लिए नित्य प्रतिदिन आयुर्वेदिक औषधियों में शोध कर रहा है और मानवता एवम् गुणवत्ता युक्त दवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील है। प्रोग्राम में लगभग 80 चिकित्सकों ने भाग लिया।
इस प्रोग्राम में सर्वसम्मति से डॉ.प्रीति पाण्डेय को आरोग्य भारती का जिला संयोजक मनोनीत किया गया साथ ही डॉ एम एम दानिस को नीमा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सबलोगो ने प्रवेक के औषधियों की प्रशंसा किया अपने रोगियों पर प्रयोग करने की बात कही।मुख्य रूप से डॉ.प्रीति पाण्डेय, डॉ गायत्री सिंह, डॉ आर एन तिवारी, डॉ संजय कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ वागीश मिश्रा, डॉ महेंद्र, डॉ विजयकांत, डॉ मीना सिंह, डॉ विजय कुशवाहा,डॉ उपेन्द्र,वैद्य सतेन्द्र चौधरी,वैद्य विनोद शर्मा उपस्थित थे।




















