[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यवैशाली

कदाचार मुक्त व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई परीक्षा

कदाचार मुक्त व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई परीक्षा

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

वैशाली: बिहार लोक सेवा आयोग ‌द्वारा आयोजित 71वीं लिखित परीक्षा 2025 के आलोक में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

बिहार, लोक सेवा आयोग, द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा वैशाली जिला की कुल 21 परीक्षा केंद्रो पर एकल पाली में आयोजित हुई।

उक्त परीक्षा के शांतिपूर्वक सफल संचालन एवं कदाचार मुक्त वातावरण के निरीक्षण हेतु जिला पदाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक, वैशाली, श्री ललित मोहन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर एकारा, हाजीपुर, राजकीय मध्य वि‌द्यालय कुतुबपुर, एकारा, हाजीपुर, राजकीय मध्य वि‌द्यालय दिग्धीकलां, हाजीपुर, एसएमएस इंटर वि‌द्यालय दिग्धीकलां, हाजीपुर देवचंद महावि‌द्यालय, हाजीपुर केंद्रों में परीक्षा संचालन के क्रम में निरीक्षण किया तथा संबंधित प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी व पदाधिकारी को कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया।

किसी भी प्रकार की अनियमितता कदाचार या किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की हिदायत दी गई निरीक्षण के क्रम में जोनल दंडाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, आदि मौजूद रहे।

विदित हो कि उक्त परीक्षा का संचालन हाजीपुर के 21 केंद्रों नोवल क्रिएटिव अकैडमी वासुदेवपुर, हाजीपुर, राजकृत उच्चतर माध्यमिक वि‌द्यालय मीनापुर राय, जनता उच्च माध्यमिक (प्लस टू) वि‌द्यालय, पानापुर, धरमपुर, गुरुकुल विद्यापीठ रामपुर नौशाहन, नवादा चौक, हाजीपुर, राज्य संपोषित बालिका उच्च वि‌द्यालय हाजीपुर, एसएमएस इंटर वि‌द्यालय दिग्धी, हाजीपुर, राजकिशोर उच्च विद्यालय, यूसुफपुर हाजीपुर राजकृत मध्य वि‌द्यालय अस्तीपुर, सहयोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाजार समिति हाजीपुर,

वैशाली महिला महावि‌द्यालय हाजीपुर, जी.ए इंटर वि‌द्यालय हाजीपुर, देवचंद महावि‌द्यालय हाजीपुर, राज नारायण महाविद्यालय, हाजीपुर, किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कंचनपुर, विदुपुर, गुरु वशिष्ठ विद्यायन मां दुर्गा नगर, चंद्रालय हाजीपुर, राजकीयकृत उच्च वि‌द्यालय, मध्य वि‌द्यालय, चंद्रालय, हाजीपुर, सेन्दुवारी, हाजीपुर, आदि में कदाचार मुक्त रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों की संख्या-8184 उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या- 6053, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या – 213 रही।

Check Also
Close