
मध निषेध वैशाली द्वारा शराब के विरुद्ध चलाया जा रहा सघन छापेमारी अभियान
वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट
हाजीपुर जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मध निषेध विभाग वैशाली द्वारा शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में सघन छापामारी के दौरान एक अभियुक्त को ऑफिसर चॉइस ब्रांड की विदेशी शराब की 117.720 लीटर मात्रा के साथ ग्राम अरनिया, वार्ड नंबर-10, थाना जन्दाहा से गिरफ्तार किया गया यह अभियोग उत्पाद थाना महआ द्वारा दर्ज किया गया है।
साथ एक अन्य जांच के दौरान एक अन्य अभियुक्त को रॉयल स्टैग ब्रांड की विदेशी शराब की 2.625 लीटर मात्रा के साथ ग्राम- नारायणपुर बुजुर्ग, वार्ड नंबर 07 थाना महुआ से गिरफ्तार किया गया है यह अभियोग उत्पाद थाना महुआ द्वारा दर्ज किया गया है।
अधीक्षक मध्य निषेध श्री भूपेंद्र कुमार, के द्वारा बताया गया कि इस छापेमारी दल में निरीक्षक मध्य निषेध शंभू मिश्रा अवर निरीक्षक जयशंकर सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार झा प्रमोद कुमार ठाकुर सीमा कुमारी पूजा कश्यप संजीत कुमार मध्य निषेध सिपाही और सशस्त्र बल शामिल रहे।
अभियुक्त को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया व बरामद किए गए शराब की घटनास्थल पर जब्ती सूची बनाकर संबंधित थाना लाया गया।




















