[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

जब प्रधान हो उछल-कूद करने वाला बंदर, तो विकास कैसे होगा?… गढ़वा सेमरौर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

चंदौली- चकिया तहसील गढ़वा सेमरौर के गांव में विकास कार्य योजना असफल रही है. सड़कों की हालत खराब है, बड़ी संख्या की आबादी के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. ग्रामीण प्रधान से नाराज हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार की विकास कार्य योजना का मकसद था ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना, लेकिन चंदौली ज़िला के चकिया तहसील के गांव गढ़वा सेमरौर आज भी बदहाल हालात में जी रहे हैं. मीडिया की टीम जब गांव के ग्राउंड पर पहुंची, तो गांव की हालत देखकर हैरान रह गई. लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, और हर कोई अपनी व्यथा सुनाने को तैयार था.

गांव की सड़कों का हाल बेहाल

चकिया तहसील की ग्राम पंचायत गढ़वा सेमरौर गांव की सड़कें इतनी टूटी हुई हैं कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क. बारिश के मौसम में तो यहां के हालात और भी खराब हो जाते हैं सड़कें कीचड़ और पानी से भरकर तालाब बन जाती हैं. जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.
‘प्रधान केवल उछल-कूद करता है’….

गांव के लोगों ने वर्तमान ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की. किसी ने उन्हें “उछल-कूद करने वाला बंदर” कहा, तो किसी ने “आपराधिक प्रवृत्ति वाला इंसान”. ग्रामीणों का कहना है कि यहां की कोई सुध नहीं ली जाती. बीते साढ़े चार साल में कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है न सड़क बनी, न नालियां. हालात जस के तस बने हुए हैं.

बड़ी संख्या की आबादी, कोई सुविधा नहीं

गढ़वा सेमरौर गांव में बड़ी संख्या की आबादी है, लेकिन लोग अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. न तो सड़कें बनीं, न ही नालियों का निर्माण हुआ. बारिश में यहां घर से बाहर निकलना एक चुनौती बन जाता है. वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना तक दूभर हो जाता है. ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी नाराजगी खुलकर ज़ाहिर की.

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट
Check Also
Close