[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यसीतामढ़ी

ढोल बाजे के साथ पहुंचे NDA कार्यकर्ता सम्मेलन मे चिराग पासवान के सिपाही शशांक बलवंत मिश्रा

ढोल बाजे के साथ पहुंचे NDA कार्यकर्ता सम्मेलन मे चिराग पासवान के सिपाही शशांक बलवंत मिश्रा

सीतामढ़ी: बैरगनिया: लोजपा (रा) के युवा नेता शशांक बलवंत मिश्रा लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैरगनिया में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुंच कर भाग लिया।

युवा नेता शशांक बलवंत मिश्रा ने सबसे पहले पटेल चौक पर वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर गाजे-बाजे और कार्यकर्ताओं के जोशपूर्ण नारों के बीच जुलूस के साथ वे सभा स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल कॉलेज प्रांगण पहुंचे।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए की मजबूती, युवा शक्ति और बिहार के विकास में अपनी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए का संकल्प जनता की सेवा और बिहार को प्रगति की राह पर ले जाने का है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उनके साथ छात्र जिला अध्यक्ष अमृत कुमार, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार रमन,ओम प्रकाश साहू, रीतेश रंजन, विनीत पासवान, सुधीर झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also
Close