[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधानमेंटेनेंस कार्य से बुधवार को दस बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
जमुईबिहारराज्य

सार्वजनिक माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर बटिया में माता शैलपुत्री की प्रथम पुजा विधिवत शुभारंभ

सार्वजनिक माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर बटिया में माता शैलपुत्री की प्रथम पुजा विधिवत शुभारंभ

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

बटिया बाजार से सटे बाबा झुमराज धाम के निकट स्थित माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र की प्रथम पुजा माता शैलपुत्री के रूप में शुभारंभ हो गई है ।

मंदिर के पुजारी श्री राजेश पांडेय के द्वारा मंगल आरती , श्रृंगार भस्म आरती , बाल भोग आरती , श्रृंगार महाभोग आरती आदि के साथ विधिवत पूजा प्रारंभ किया गया ।

इस पुजा को लेकर माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है , जो लगभग अंतिम चरण में है । विजया दशमी के दिन विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा ।

इस मेले में आसपास के विभिन्न पंचायतों से हजारों हजार की तायदाद में लोग माता भवानी की दर्शन करने आयेंगे । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर समिति द्वारा एक कमैटी का गठन कर बड़ी संख्या में लोगों को सदस्य के रूप में तैनात किया जाएगा ।

मेले को लेकर भव्य पुजा पंडाल एवं मंदिर से लेकर सोनो चकाई मुख्य मार्ग तक तौरन द्वार का निर्माण किया जा रहा है । इस मेले में नाव , झुला , मीणा बाजार सहित बड़ी संख्या में स्वादिष्ट मिठाईयों की दुकानें सज जायेगी ।

Check Also
Close