[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर चोर, चोरी की कई घटनाओं का खुलासा

अभियुक्त के खिलाफ थाना धानापुर में पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

धानापुर पुलिस के हाथ लगा शातिर चोर

विभिन्न चोरी की कई घटनाओं में था संलिप्त

काफी शातिर है छोटू उर्फ अजीत

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना धानापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने विभिन्न चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।

बताया जा रहा है कि आज  प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में हो रही चोरियों में शामिल अभियुक्त चोरी-छिपे चंदौली जाने की फिराक में है।

पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान, एक स्कूल के पास, चेकिंग शुरू की। कुछ देर में मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान छोटू उर्फ अजीत कुमार पुत्र रामअवतार (उम्र करीब 26 वर्ष), निवासी सोनहुली, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली के रूप में हुई।

जांच के दौरान, अभियुक्त के लोवर की जेब से चोरी के कुल 19,300 रुपये नकद बरामद हुए।

इन वारदातों में था शामिल
गिरफ्तार अभियुक्त छोटू उर्फ अजीत कुमार कई संगीन चोरी की घटनाओं में संलिप्त था, जिनमें ये प्रमुख हैं:

मुकदमा अपराध संख्या- 128/2025 (ग्राम मद्धुपुर बेवदा): वादी धनंजय कुमार के घर में घुसकर 20,000/- रुपये की चोरी की घटना।

मुकदमा अपराध संख्या- 130/2025 (ग्राम नौली पट्टी): वादी जीवा मौर्या के घर से 31,000/- रुपये की चोरी की घटना।

पूछताछ में खुला चोरी का राज
गिरफ्तारी से पहले, उसके साथी हीरा पुत्र राधेश्याम उर्फ जहाने को दिनांक 29 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और छोटू उर्फ अजीत की तलाश जारी थी। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने और हीरा ने मिलकर करीब 10-12 दिन पहले मधुपुर (बेवदा) में चोरी की थी, जिसमें ₹20,000 नकद मिले थे। उन्होंने चोरी से पहले RO प्लांट पर लगे CCTV कैमरे को भी सम्वल (रम्मा) से तोड़ दिया था।

इसके अलावा, सोनहुली के खपड़िया आश्रम से चोरी हुई मोपेड लूना के संबंध में उसने बताया कि लगभग 4 महीने पहले उन्होंने चाबी लगी हुई मोपेड चुराई थी। वे इसे बेचने के लिए नाव से नदी पारकर गाजीपुर जा रहे थे, लेकिन हाइवे पर पुलिस चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।

अभियुक्त के खिलाफ थाना धानापुर में पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, चौकी प्रभारी नगवां संजय ओझा, उपनिरीक्षक गेंदा सिंह और संजय यादव के साथ हेड कांस्टेबल रामबचन सिंह, प्रवीण कुमार मिश्र और रंजय सिंह शामिल रहे।

 

 

Check Also
Close