[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

तीस लीटर चुलाई शराब व बाइक सहित धंधेबाज धराया

तीस लीटर चुलाई शराब व बाइक सहित धंधेबाज धराया

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: स्थानीय पुलिस ने बाइक पर लदे भारी मात्रा में चुलाई शराब सहित धंधेबाज को धर दबोचा है।मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा गांव के रास्ते नेपाल से बाइक पर शराब की खेप आने वाली है। तुरंत गश्त पर निकले जमादार जितेश कुमार को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम भेड़िहरवा जा रही थी।तो उसी दौरान मैनाटाड़ बेतिया मुख्य पथ में मेला चौक से आगे एक बाइक सवार पुलिस को देख बाइक घुमा भागना चाहा।जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। बाइक की तालाशी के दौरान बाइक पर लदे तीन पन्नी में तीस लीटर चुलाई शराब मिला।

तुरन्त शराब सहित होंडा साइन एसपी बाइक और धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब के साथ पकड़ा गया धंधेबाज थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा गांव निवासी सरोज कुमार है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज सरोज कुमार को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ और विस चुनाव को देखते हुये सीमा पर गश्त तेज कर दिया गया है।

Check Also
Close