[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
खगड़ियाबिहारराज्य

बिहार में अबतक जो भी विकास हुआ, नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के ही राज में: – अमित शाह, गृह मंत्री

बिहार में अबतक जो भी विकास हुआ, नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के ही राज में: – अमित शाह, गृह मंत्री

अमित शाह ने जन समूह से पूछा घुसपैठियों को भागना चाहिए कि नहीं ? लोगों ने ज़बाब में कहा हां, हां अवश्य …

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा नीतीश को बिहार के बेटे , बेटियों को बढ़ाने की चिंता है और लालू, सोनिया को सिर्फ न से अपने बेटे को ही बढ़ाना चाहते हैं। बिहार के बेटे , बेटियों की चिंता सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।

हमारी सरकार 20 वर्षों तक बिहार में और 11 वर्षों से केन्द्र में है, जिसमें चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। दूसरी तरफ़ लालू राज में घायल ही घोटाला हुआ, आय से अधिक संपत्ति का घोटाला किया। “छोटे मियां तो छोटे मियां, बड़े मियां सुभान अल्लाह”। 12 लाख करोड़ का घोटाला किया।

उनलोगों का बिहार और केंद्र में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड है। इसलिए महालठबंधन बिहार का विकास कदापि नहीं कर सकता। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डबल इंजन की सरकार के दर्जनों उपलब्धियों को बारी बारी गिनाया और महिलाओं के हितकारी योजनाओं का जिक्र किया।

आगे उन्होंने कहा लालू जी 2004 से 2014 तक केंद्र में मंत्री रहे उन्होंने बिहार को मात्र 2 लाख 80 हज़ार रुपए दिए जबकि 11 वर्षों में हमारी सरकार ने 18 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपए देने का काम किया। उन्होंने यह भी उपस्थित जन समूहों से पूछा घुसपैठियों को भागना चाहिए कि नहीं। लोगों का ज़बाब मिला हां, हां, अवश्य।

Check Also
Close