
चकाई विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा आशीर्वाद
जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र के सोनो प्रखंड अंतर्गत महेश्वरी पंचायत के भेलूआ गांव में निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया । इस दौरान क्षेत्र की जनता जनार्दन से आगामी चुनाव को लेकर आशीर्वाद मांगा गया।
उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे ईवीएम पर क्रमांक संख्या 9 पर सेव छाप पर बटन दबाकर अपने बेटे को विजय बनाएं , ताकि क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सके और भयमुक्त एवं विकासशील समाज की स्थापना की जा सके । श्री प्रसाद ने कहा कि इस चुनाव में जनता का उत्साह और समर्थन ही असली ताकत है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है ।
उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और वह विकास , शिक्षा , रोजगार व शांति चाहती है । मौके पर उपस्थित सोनो के प्रखर समाज सेवी सह पुर्व प्रमुख सत्येंद्र राय ने कहा कि चकाई विधानसभा की धरती आज बदलाव की पुकार बन चुकी है ।

यहां की जनता अब जाग चुकी है , और उनके मन में एक ही जज्बा है भ्रष्टाचार मुक्त , सम्मानित ओर विकासशील चकाई बनाने के लिए हरेक वर्ग एवं हर तबके के लोग इस आंदोलन का हिस्सा बन चुकी है । किसानों से लेकर मजदुरों तक , युवाओं से लेकर माताओं और बहनों तक सभी के दिलों में एक ही बात गुंज रही है कि अबकी बार बदलाव जरूरी है ।
श्री राय ने आगे कहा कि संजय प्रसाद को जनता की अपार समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि वे अब सिर्फ वादे नहीं बल्कि काम ओर सच्चाई पर विश्वास करती है । यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि चकाई के स्वाभिमान की लड़ाई बन चुकी है । जनता ने अब ठान चुकी है कि वे भ्रष्टाचार , अन्याय ओर उपेक्षा की बेड़ियों को तोड़कर अपने हक की सरकार लाएंगे ।
इधर श्री संजय प्रसाद ने क्षेत्र की जनता से अपिलिय शब्दों में वादा करते हुए कहा कि चकाई को बदलना चाहते हैं तो एक मौका दिजिए , आपके विश्वास की ताकत से हम चकाई को नई पहचान देंगे । उन्होंने कहा कि जनता ने अब चकाई की इतिहास रचने के लिए संकल्प ले लिया है । लिहाजा चकाई विधानसभा क्षेत्र में संजय प्रसाद के पक्ष में लहर देखी जा रही है ।

मौके पर सोनो के पूर्व प्रमुख सत्येंद्र राय , बेलंबा पंचायत के पुर्व मुखिया मो० नियाज अंसारी , मो० बबलू अंसारी , शिवनारायण माथुरी , वरुण रावत , जाम सिंह , मुन्ना सिंह , मोहम्मद मुकीम , नंदन यादव , सद्दाम अंसारी , कमरुद्दीन अंसारी , मो० मुनीर अंसारी , मो० नूरुल अंसारी , मो० सफाउद्दीन अंसारी , मो० आजाद , मो० अब्दुल मन्नान , मो० अनवर अंसारी , मो० नौशाद अंसारी , मो० रहमान अंसारी , मो० नसीम अंसारी , मो० आफताब अंसारी , मो० आशिक अंसारी , मो० कयूम अंसारी , मो० खिताबुल , मो० हलीम , मो० इम्तियाज , मो० स्मूल तथा मो० इब्राहिम सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि क्षेत्र के विकास और ईमानदार नेतृत्व के लिए क्रमांक संख्या 9 पर सेव छाप को ही समर्थन देंगे ।




















