[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण द्वारा कल्याणपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर एस आर पी कॉलेज चकिया में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग का लिया गया जायजा

जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण द्वारा कल्याणपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर एस आर पी कॉलेज चकिया में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग का लिया गया जायजा

मोतिहारी जिला ब्यूरो सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

दिनांक 01/11/25 को 16-कल्याणपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी एस पांडा दास एवं जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल के द्वारा कल्याणपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर एस आर पी कॉलेज चकिया में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग का जायजा लिया गया।

उनके द्वारा कमीशनिंग कर रहे कर्मियों से कमीशनिंग की प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे गए तथा उपस्थित सभी को इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक एवं समुचित तरीके से करने का निदेश दिया गया। कमीशनिंग के दौरान 16–कल्याणपुर के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सह डीसीएलआर चकिया प्रकाश रजक,सहायक निर्वाची पदाधिकारी कल्याणपुर के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यहां से निकलने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा 17 पिपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर एस आर पी कॉलेज चकिया में चल रहे ईवीएम कमिश्निंग के कार्य का जायजा लिया गया।

यहां पर 17-पिपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सुश्री शिवानी शुभम एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also
Close