[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजा
टॉप न्यूज़पुरस्कारपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

राज्य स्तरीय बालिका साइक्लिंग प्रतियोगिता 2025-26 में पूर्वी चम्पारण का रहा दबदबा

राज्य स्तरीय बालिका साइक्लिंग प्रतियोगिता 2025-26 में पूर्वी चम्पारण का रहा दबदबा

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्कूली गेम्स की राज्य स्तरीय अंडर-14/ 17/ 19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण की टीम का दबदबा रहा।

रविवार को पिपराकोठी-डुमरियाघाट फोरलेन पर आयोजित प्रतियोगिता के अंडर- 14 आयु वर्ग में 10 किलोमीटर के रेस में पूर्वी चम्पारण की सुप्रिया कुमारी अव्वल रहते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दूसरे स्थान पर गया जी की रजनी कुमारी व तृतीय स्थान पर रोहतास की राधा कुमारी रहीं.

अंडर 17 में 16 किलोमीटर रेस में पूर्वी चम्पारण की शालिनी कुमारी ने गोल्ड, सृष्टि कुमारी ने सिल्वर और पश्चिम चम्पारण की ख़ुशी कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

अंडर 19 में 20 किलोमीटर रेस में पूर्वी चम्पारण की प्रियांशु कुमारी ने गोल्ड, पूर्णिया की खुशबु कुमारी ने सिल्वर व भागलपुर की प्रतिमा कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने नारियल फोड़ने के उपरांत अंडर -14 की खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया.

प्रतियोगिता में पूर्वी व पश्चिम चम्पारण के अलावा वैशाली, रोहतास, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, भागलपुर, नालंदा सहित कई जिले की खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई.

विजेता खिलाड़ियों को बिहार साइक्लिंग के चीफ कोच अभय कुमार लूईस सहित कई अतिथियों ने मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट प्रदानकर सम्मानित किया.

तीन गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीतकर 18 अंको के आधार पर पूर्वी चम्पारण की टीम इस प्रतियोगिता की ओवरआल चैंपियन बनी. जबकि बेहतर टाइमिंग के आधार पर एक सिल्वर मेडल के साथ गया जी की टीम उप विजेता बनी. दोनों जिला की टीम को ओवरआल विजेता व उप विजेता का ट्रॉफी प्रदान कर अतिथि ने सम्मानित किया।

मौके पर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, कबड्डी संघ के सचिव भानु प्रकाश, बॉक्सिंग संघ के सचिव पवन शरण, जिला साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, मोहम्मद मुबाशिर, मनोज कुमार, रमेश कुमार, रवि कुमार, सर्वोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close