[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजा
जमुईबिहारराज्य

निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद को आशीर्वाद यात्रा में जन सैलाबों ने किया फुलों की बारिश

निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद को आशीर्वाद यात्रा में जन सैलाबों ने किया फुलों की बारिश

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: चुनावी महासमर में 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद सोमवार को ढोंढरी , बेलंबा एवं लखन कियारी पंचायत स्थित दर्जनों गांवों में आशिर्वाद यात्रा चलाकर जनता मालिकों से क्रमांक संख्या 09 पर सेव निशान पर बटन दबाने का अपिल करते हुए कहा कि चकाई को बदलने के लिए एवं क्षेत्र की विकास के लिए एकजुट होकर निर्णय लेना है एवं किसी के बहकावे में नहीं आवें ।

मतदाता मालिकों ने भी श्री प्रसाद को भरपूर समर्थन देने का वादा करते हुए उनके साथ सैल्फी लिया । श्री प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणो का नारा ओर जन सैलाव यह बता रहा है कि अबकी बार चकाई में बदलाव होकर रहेगा ।

चकाई वि०स० क्षेत्र में चल रहे भ्रष्ट नेताओं की मनमानी ओर पिछले 70 वर्षों पूर्व से चल रहे कमिशन खोरी को खत्म करने के लिए सेव निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाने का आग्रह किए । ढोंढरी गांव पहुंचते ही ढोल बाजे के साथ पुर्व से खड़ा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संजय प्रसाद जिंदाबाद का नारा लगाते हुए फुल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया ।

एम एल सी सह 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संजय प्रसाद ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से हमने यही कमाया है , एवं ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल हम इस चुनावी महासमर में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संघर्ष रत हुं ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का संघर्ष चकाई में नया इतिहास लिखेगा । इसके अलावा संजय प्रसाद जैसे ही लखन कियारी गांव पहुंचे पुर्व से खड़ा जन सैलाब ने उन्हें मकान की छतों से ओर जेसीबी वाहन से फुलों की बारिश करते हुए स्वागत किया ।

इधर परिवर्तन यात्रा के दौरान तीनों पंचायत के दर्जनों गांवों में संजय प्रसाद के द्वारा चलाए जा रहे आशीर्वाद यात्रा में जन समर्थकों का मिल रही भारी आशीर्वाद से चकाई बदलाव की ओर जाने पर अग्रसर होता दिखाई पड़ रहा है ।

मौके पर बेलंबा पंचायत के पुर्व मुखिया मो० नैयाज अंशारी , जाम सिंह , मुन्ना सिंह , महादेव मंडल , कुबेर सिंह , नंदन यादव , वरुण रावत , अब्दुल अंशारी , सुमित बरनवाल , अमित मंडल , कृष्णा मंडल , गोविंद मंडल , सरफराज अहमद , रोहन मंडल , टुनटुन कुमार , दिवाकर कुमार , अभिशेक कुमार , नरेश कुमार , प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Check Also
Close