[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

यह चुनाव अमीर बनाम गरीब का है, आज लखनऊ वाले तीन बंदर को याद कर रहे हैं: अखिलेश यादव

यह चुनाव अमीर बनाम गरीब का है, आज लखनऊ वाले तीन बंदर को याद कर रहे हैं: अखिलेश यादव

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) बिहार का संदेश पूरे देश में जा रहा है। बिहार के लोग इस बार बदलाव करने जा रहे हैं बिहार की जनता इस बार महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है बिहार की जनता ने मन बना लिया है।

इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना तय है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बिहार से ही स्वतंत्रता की शुरुआत किए थे। भगवान बुद्ध, महावीर ने दुनिया का शांति का संदेश बिहार से ही दिया था। यह धरती कपूरी ठाकुर जी, शिवपूजन शास्त्री का भी है।

उक्त बातें जगनारायण प्लस टू विद्यालय कोआथ के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी सरकार नौकरी और रोजगार देगी, पलायन को रोकेगी। हर परिवार के लोगों को एक-एक नौकरी देगी।

हम चाहते हैं कि नया बिहार बने और तेजस्वी सरकार ही नया बिहार बनायेगी।किसी भी किसान की आय दुगनी नहीं हुई। सरकार की तरफ से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यह चुनाव अमीर बनाम गरीब का चुनाव है। भाजपा के साथ उद्योगपति खड़े हैं ।भाजपा उधार लेकर देश को कर्ज में डुबो दिया है।

समाजवादियों ने सुंदर सड़क बनाया जिस पर प्रधानमंत्री का हवाई जहाज भी उतरा था। भाजपा के एजेंट में कोई नौकरी नहीं है। 11 साल दिल्ली 20 साल बिहार में हो गए 30 साल की जनता हिसाब मांग रही है। गांधी जी के तीन बंदर आज लखनऊ वाले याद कर रहे हैं बिहार में सरकार आप लोग बनवाइए।

यूपी में सरकार हम बदलेंगे।बुलडोजर छीन लेंगे। अयोध्या में बीजेपी चुनाव हार गई। सांप्रदायिकता की राजनीति बीजेपी करती है। अखिलेश यादव ने राजद प्रत्याशी राजेश यादव को लोगों से भारी मतों से जीतने का आग्रह किया।

साथ ही नोखा से खड़ी अनीता चौधरी को भी अधिक से अधिक वोट देकर जिताने का आग्रह लोगो से किया। बलिहार के पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह ने अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।

 

Oplus_131072

वहीं संबोधन करने वाले में,नोखा के विधायक अनीता चौधरी, एमएलसी अशोक पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरेंद्र पांडे, राजद नेता डॉ अरुण कुशवाहा,संतोष यादव, काबूल खान, कोआथ नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ,सहित कई लोग थे। मंच का संचालन जिलाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर ने किया।

मौके पर हैदर अली, विकास यादव,शेख साजिद, प्रमोद चंद्रवंशी, रमेश टोटो, विद्यासागर गुप्ता, राजेश यादव, लाल साहेब, पम्मी यादव, सीमा सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close