[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

एनडीए ही विकास, सुरक्षा और स्थिरता की गारंटी दे सकता है:-योगी आदित्यनाथ

एनडीए ही विकास, सुरक्षा और स्थिरता की गारंटी दे सकता है:-योगी आदित्यनाथ

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

घोड़ासहन:-ढाका विधानसभा क्षेत्र के घोड़ासहन प्रखंड के भेलवा हाई स्कूल खेल मैदान एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार जयसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में बिहार की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एनडीए के पक्ष में मतदान किया है और जनता ‘जंगलराज की वापसी’ नहीं चाहती.

रोजगार, भ्रष्टाचार और जंगलराज का मुद्दा उठाया

योगी ने रैली में युवाओं से अपील की कि वे चुनाव में अफवाहों या बहकावे से दूर रहें. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जिन दलों ने सालों शासन किया, वे अब रोजगार की बात कर रहे हैं, जबकि अतीत में जनता की जमीन, राशन और संसाधन तक में घपले हुए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 11 साल में विकास की दिशा पकड़ ली और बिहार में अब सुशासन की सरकार दिखाई देती है. योगी ने बीते दिनों का हवाला देते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार हिंसा, अपहरण और नरसंहार की खबरों के लिए पहचाना जाता था।

उन्होंने याद दिलाया कि उस दौर में डॉक्टरों, इंजीनियरों और कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता था. योगी ने यह भी कहा कि “ये लोग फिर से लालटेन लेकर आए हैं. ये लालटेन नहीं, डकैती डालने का सर्टिफिकेट था. ये वही लोग हैं जिन लोगों ने लालटेन की धुंधली लाइट में जातीय संघर्ष कराया था।”

 एनडीए ही विकास, सुरक्षा और स्थिरता की गारंटी दे सकता है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने कभी बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों को बुरी छवि में धकेल दिया था. लेकिन जनता अब इस ठगी की राजनीति को पहचान रही है. उन्होंने कहा कि एनडीए ही विकास, सुरक्षा और स्थिरता की गारंटी दे सकता है. जबकि महागठबंधन में लौटने का मतलब है, फिर से अराजकता और अव्यवस्था का दौर।

“राजद और कांग्रेस से सिर्फ अव्यवस्था मिली”

योगी ने कहा कि जिन दलों ने अतीत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, विकास का पैसा अपने परिवार के लिए इस्तेमाल किया और किसानों से लेकर छोटे व्यापारियों तक को नुकसान पहुंचाया उन दलों के हाथ में बिहार को देना खतरनाक होगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह माफिया पर शिकंजा कसा है, उसी तरीके से बिहार में भी कानून व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि ‘जो राम के रास्ते पर है वही हमारे काम का है’, और एनडीए ही बिहार को आगे बढ़ाने का सही विकल्प है।

केंद्र और राज्य की सरकार कई लोक कल्याणकारी कार्य कर रही है. 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए. करोड़ों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए गए. तीन करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया।

कार सेवको पर गोली चलवाई थी

कांग्रेस और राजद के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर को लेकर कारसेवकों पर गोली चलवाया था. तब भी हम कहते थे-रामलला हम आएंगे, लाठी गोली खाएंगे. आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है. इतना ही नहीं अब सीतामढ़ी में भव्य व दिव्य जानकी मंदिर भी बनने जा रहा है।

यह एनडीए की सरकार ही कर सकती है. आज यह संकल्प लेने का अवसर है कि जिसने भगवान राम का विरोध किया है. हम भी उनका विरोध करेंगे. उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार माफियाओं राज पस्त है और नौजवान मस्त है।

उसी तरह बिहार के अंदर में भी माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. खानदानी माफियाओं की भी अब हालत पतली होने वाली है. सियावर रामचंद्र की जय।

माता जानकी की जय. हर-हर महादेव. अंत मे उन्होंने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी पवन जयसवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील उपस्थित मतदाताओं से की. सभा की अध्यक्षता एनडीए के स्टार प्रचारक रामपुकार सिन्हा व संचालन भाजपा नेता राजेश तिवारी द्वारा किया गया।

सभा को संबोधित करने वालो में यूपी के मंत्री गिरीशचन्द्र यादव, दिलीप शराफ, मनीष कुमार, प्रेम शंकर पासवान, प्रकाश सिंह काका, प्रभात सिन्हा, पप्पू चौधरी, भोला यादव, धीरेंद्र सिंह आदि ने किया. वहीं मंच पर विराजमान वीरेन्द्र कुशवाहा, दीपू कुशवाहा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close