[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली में मतदाता सूची शुद्ध करने के लिए SIR अभियान तेज, इस तरह को हो रहा काम

चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सकलडीहा विधानसभा के खंडेहरा और इटवा गांव में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने और मतदाता सूची को शुद्ध करने के निर्देश दिए। पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करने के लिए 2003 की सूची का वर्तमान सूची से मैपिंग दो दिन में पूरा करने को कहा गया है। बीएलओ को एप वर्जन 8.7 पर प्रगति अपडेट करने का निर्देश मिला है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने किया सकलडीहा में SIR कार्य का निरीक्षण

BLO को घर-घर गणना प्रपत्र बांटने के निर्देश

2003 की मतदाता सूची का वर्तमान सूची से 2 दिन में होगा मिलान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप, चंदौली जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के खंडेहरा और इटवा गांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से गणना प्रपत्र वितरित करने और मतदाता सूची को अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

घर-घर प्रपत्र वितरण और निष्पक्षता का निर्देश

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, पूरी निष्पक्षता के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है और साथ ही भरे हुए प्रपत्रों को वापस भी लिया जा रहा है। इस विशेष पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो जाएँ।

टेक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर

जिलाधिकारी ने बीएलओ को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि वे बीएलओ एप का एडवांस वर्जन-8.7 प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं, उनको बीएलओ एप पर तुरंत मार्क किया जाए, जिससे कि वितरण की प्रगति की ऑनलाइन अपडेटिंग होती रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के नाम का वर्तमान सूची से मैपिंग (मिलान) का काम अगले 2 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इस कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी और जनपद स्तरीय 46 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सकलडीहा  कुंदन राज कपूर, सुपवाइजर, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण मौजूद रहें।

Check Also
Close