
बिहार में थम गया प्रचार का शोर, 11 नंवबर को 122 सीटों पर मतदान
रिपोर्ट सुजीत कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए आज शाम प्रचार का शोर थम गया है. 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. आखिरी दिन सभी दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी।
पहले फेज में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. 14 नवंबर को सभी 243 सीटों के नतीजे घोषित होंगे. दूसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
एक करोड़ 95 लाख 444041 पुरुष मतदाता और एक करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.122 में 21 रिजर्व सीटें: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 प्रमंडल के 18 जिले के 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले गए थे।
अब दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों में 11 नवंबर को मतदान होगा. इसमें 101 सामान्य सीटें हैं, जबकि 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें हैं.




















