[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई: 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेन्ट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुरुवार को सी० समवाय चरकापत्थर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम टहकार में स्वस्थ भारत माता कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर ( बीसीए – ओपीबी ) का आयोजन किया गया ।

जिसमें पशु चिकित्सालय जमुई के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० दिवेश कुमार नीरज के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के पशुओं का उपचार किया गया एवं निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई ।

आयोजित शिविर मे एस एस बी कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टहकार , गढ़टांड , कड़ाघोड़ा , थम्हन तथा चिल्काखांड़ आदि गांवों से आये कुल 58 ग्रामीणों ने विभिन्न रोगों का इलाज कराकर नि: शुल्क औषधियां प्राप्त की ।

साथ ही अपने पशुओं को इलाज कराने आए लोगों ने कुल 242 पशुओं का नि: शुल्क उपचार करवाकर औषधियां प्राप्त की । ज्ञात हो कि एस एस बी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से ग्रामीण जनों ने सशस्त्र सीमा बल का आभार व्यक्त किया ।

Check Also
Close