[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
पटनाबिहारराज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कुशल नेतृत्व के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार वासियों ने गले लगाया

रिपोर्ट इंदु प्रभा 

पटना। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 का परिणाम आते ही एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह जगह मिठाइयां बांटी गई, ढोल नगाड़े बजा कर जश्न मनाया जाने लगा। सबसे ज्यादा खुशी भाजपा प्रदेश कार्यालय देखने को मिली।

उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही। आगे डॉ वर्मा ने कहा बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया।

बिहार के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में जा जाकर कार्यकर्ताओं के हौसला को बढ़ते रहे, आम जनों के बीच डबल इंजन की सरकार द्वारा जनोपयोगी योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारियां देते रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी की चर्चा करते रहे। दिखने वाला परिणाम साबित कर दिया कि भाजपा ने बिहार राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व डॉ दिलीप जायसवाल को देना काफी लाभप्रद हुआ।

इसकी पूरी चर्चा पूरे बिहार में बड़ी तेजी से फैल रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दिशा निर्देश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने अचंभित और चौंकाने वाला कार्य कर दिखाया।

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में अपने आपको स्थापित करने के लिए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आगे डॉ वर्मा ने कहा मैं बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया की तरफ़ से डॉ दिलीप जायसवाल को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं ताकि भविष्य में भी डॉ दिलीप जायसवाल बिहारवासियों की सेवा निर्विघ्न रूप से निरंतर करते रहें उर जनता का प्यार और आशीर्वाद हासिल करते रहें। डॉ अरविन्द वर्मा ने यह भी कहा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार वासियों ने गले लगाया।

Check Also
Close