[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी में फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 100 वांछितों पर घोषित हुआ इनाम

मोतिहारी में फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 100 वांछितों पर घोषित हुआ इनाम

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला अंतर्गत लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, शराब माफिया एवं भू-माफिया जैसे गंभीर मामलों में वांछित कुल 100 अपराधियों के विरुद्ध इनाम घोषित किया गया है।पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया द्वारा अनुमंडलवार सूची भेजे जाने के बाद इन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम की घोषणा की गई है।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे कुल 378 अपराधियों के विरुद्ध पुरस्कार घोषित किया जा चुका है।

10 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम

पुलिस प्रशासन ने सभी वांछित अपराधियों को 10 दिनों के भीतर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Check Also
Close