[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सात लीटर शराब बरामदगी मामले में एक महिला तथा एक पुरुष को छह छह वर्ष की सश्रम कारावास और दो दो लाख रुपए का जुर्माना

सात लीटर शराब बरामदगी मामले में एक महिला तथा एक पुरुष को छह छह वर्ष की सश्रम कारावास और दो दो लाख रुपए का जुर्माना

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: सात लीटर शराब बरामदगी के मामले में एक महिला ओर एक पुरुष को छह वर्ष की सश्रम कारावास और दो दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है । जुर्माना की राशी यदा नहीं करने पर दोषियों को दो दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा ।

उत्पात विभाग के विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार ने प्रभावी तरीके से अपना पक्ष रखा । जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रसिद्ध नारायण सिंह एवं रामचंद्र रविदास ने कोर्ट में अपनी दलिलें पेश की ।

न्यायालय ने गवाहों के ब्यान ओर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत नजारी गांव निवासी रामदेव दास एवं संजू देवी पर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पात अधिनियम की धारा 30 ए० के तहत दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई है ।

ज्ञात हो कि बिती चार मार्च 2021 को उत्पात विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नजारी गांव स्थित रविदास टोले में छापेमारी की थी , उक्त समय पर एक पुरुष ने दुसरी महिला को एक झोला देते हुए देखा गया ।

उत्पात विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर दोनों को पकड़कर तलाशी ली , तलाशी के दौरान झोले से दो लीटर का कुल तीन बोतल में भरा सात लिटर जाबा महुआ से बना देशी शराब बरामद की गई थी ।

बताते चलें कि न्यायालय के इस फैसले से यह साबित होता है कि शराब का निर्माण ओर उसका सेवन करना अथवा शराब की तस्करी मामले में केवल जुर्माना देकर छुट मिलने की धारना गलत है । साथ ही कम मात्रा में हुई शराब की बरामदगी के मामलों में भी कठोर सजा दी जा सकती है ।

Check Also
Close