[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईपटनाबिहारराज्य

बामैती की बैठक में पटना के एक सभागार में झाझा श्री कृष्ण गौशाला के प्रतिनिधि हुए शामिल

बामैती की बैठक में पटना के एक सभागार में झाझा श्री कृष्ण गौशाला के प्रतिनिधि हुए शामिल

गौशाला के अध्यक्ष SDO सौरभ कुमार, उपाध्यक्ष सूरज बर्नवाल, सचिव, दयाशंकर उर्फ सोनू बर्नवाल समेत अन्य ने रखी अपनी बात।

कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज बिहार कृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती), पटना के सभागार में समस्त बिहार के गौशालाओं के चौमुखी विकास हेतु अपर मुख्य सचिव मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग बिहार सरकार पटना डॉ० एन० विजयलक्ष्मी की अगुवाई में बैठक आहूत की गई।

जिसमें श्रीकृष्ण गौशाला झाझा के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी जमुई सौरभ कुमार,उपाध्यक्ष सूरज कुमार (बरनवाल),सचिव दयाशंकर प्रसाद उर्फ सोनू , कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार,डब्लू कुमार सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर गौशाला से संबंधित वैधानिक प्रावधान, गौशाला विकास योजना का उद्देश्य, गौशाला के समुचित संचालन हेतु सामान्य दिशा निर्देश, गौशाला संबंधी विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति यथा – अनुदान, उपयोगिता प्रमाण पत्र, अतिक्रमण एवं चहारदीवारी, प्रबंध समिति, चिकित्सा एवं टीकाकरण की व्यवस्था, बायोगैस, बर्मी कंपोस्ट, गौशालाओं द्वारा नवाचार का अपनाया जाना आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा अनुमंडल पदाधिकारी व जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए।

Check Also
Close