[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

रोहतास जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ सुबह की दौड़ दो युवाओं के लिए ज़िंदगी की बन गई आख़िरी दौड़

रोहतास जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ सुबह की दौड़ दो युवाओं के लिए ज़िंदगी की बन गई आख़िरी दौड़

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता में गुरुवार सुबह सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव निवासी आशीष कुमार और समहुता निवासी रंजन यादव के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे और बिहार पुलिस व आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आशीष और रंजन रोज़ की तरह सुबह शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने डेहरी–रोहतास रोड को कई घंटों तक जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

Check Also
Close