[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

जमुई-जसीडीह रेलखंड के सिमुलताला पुल पर सीमेंट से लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त; 17 बोगी पटरी से उतरी, मौके पर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक

जमुई-जसीडीह रेलखंड के सिमुलताला पुल पर सीमेंट से लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त; 17 बोगी पटरी से उतरी, मौके पर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक

जमुई जिला ब्यूरो बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

शनिवार की देर रात्रि हावड़ा-पटना-दिल्ली मेन लाइन पर सिमुलतला स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई डिब्बे पुल से नीचे बड़ुआ नदी में गिर पड़े और एक दर्जन डब्बे आपस में टकराकर डाउन पटरी में आ गए।इस वजह से रात्रि 11:30 बजे से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें जहां-तहां स्टेशन पर खड़ी हैं।

रात में गुजरने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।मालगाड़ी अपलाइन पर जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी। अचानक टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सभी डिब्बे पुल के पास ही रह गए और इंजन करीब 400 मीटर आगे टेलवा बाजार हाल्ट के पास जाकर रुकी।गाड़ी के चालक और गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना सिमुलतला स्टेशन को दी। करीब एक बजे सिमुलतला स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, आरपीएफ ओपी प्रभारी रवि कुमार, पीडब्लूआई रंधीर कुमार मौके पर पहुंचे।

आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि आसनसोल से टीम रवाना हो चुकी है।आपको बता दें कि मालगाड़ी में कुल 42 डब्बा था, जिसमें से 23 पटरी पर है इस 23 में एक डब्बा भी पटरी से उतरा है। वहीं गाड़ी में दो इंजन था जो टेलवा बाजार हाल्ट में सुरक्षित है।

दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी चलाने वाले ड्राइवर का नाम कमलेश कुमार और गार्ड का नाम मनीष कुमार पासवान है। मालगाड़ी में सीमेंट लदा था, जो कि आसनसोल से सीतामढ़ी जा रही थी।

Check Also
Close