[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

ब्राह्मण केवल दान लेता नहीं दान देता भी है:- जगदीश नारायण दुबे

ब्राह्मण केवल दान लेता नहीं दान देता भी है:- जगदीश नारायण दुबे

पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद ने गरीबों के बीच कंबल और वस्त्र का वितरण किया।

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के मालियाबाग में राम लक्ष्मण जानकी मंदिर के प्रांगण में पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद ने कंबल और वस्त्र का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ, भगवान राम लक्ष्मण जानकी की आरती, पूजन और हवन के साथ किया गया।

नागेंद्र झा महिला कॉलेज के प्राचार्य ने की प्रशंसा

नागेंद्र झा महिला कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र मिश्रा ने कहा कि असहायों के बीच कंबल वितरण करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों, ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुध लेने वाला कोई निकले, यह साहसिक कदम है।

पुरोहित सेवा संघ के अध्यक्ष ने की घोषणा

पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद के अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे ने कहा कि गरीबों और असहायों की मदद करना सच का नियत में शामिल है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने यह निश्चय किया है कि आगे भी ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे।

ब्राह्मण केवल दान लेता नहीं दान देता भी है।वहीं कम्बल और वस्त्र प्रकार विपत्ति देवी दौलत देवी ने कहा की पुरोहित सेवा संघ के लोग बहुत अच्छा काम कर रहे है। जहां गरीबों के बारे में इस ठंड में सरकार नहीं सोच रही है वही पंडित जी दान कर रहे हैं। यह प्रशंसा की बात है।


इस अवसर पर सचिव अरुण पांडेय ,कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, दिनेश पांडेय ,रामजी तिवारी, गौरी शंकर ओझा, गंगा शंकर पांडेय ,विंध्याचल दुबे, मुन्ना मिश्रा, विनोद पांडेय,कमलेश तिवारी, राधेश्याम तिवारी, संतोष पांडेय ,अमन पांडेय,मदन पांडेय, कृष्णकांत दुबे, अरुण पांडेय निक्कू पांडेय ,मनोज पांडेय ,मुन्ना कुमार पांडेय,मिथिलेश दुबे, अरुण पाठक, राजू रंजन दुबे, अनिल गिरी,मीडिया प्रभारी चारों धाम मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close