आग लगने से दो फूस के घर, नगद, मवेशी और एक उसका बच्चा सहित अनाज, साइकिल एवं घर का सामान जलकर हुआ राख

आग लगने से दो फूस के घर, नगद, मवेशी और एक उसका बच्चा सहित अनाज, साइकिल एवं घर का सामान जलकर हुआ राख
मोतिहारी जिला ब्यूरो सुजीत कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी जिला के पताही प्रखंड अंतर्गत बाराशंकर पंचायत के ललन कुमार राम पिता विशुनदेव राम, ग्राम पंसालवा के घर में रात्रि के 12 बजे के बाद लगी अचानक आग।
ग्रामीणों द्वारा सूचना पाकर पताही से अग्निवाहक वाहन के साथ आए कर्मी ने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखे नगद 45 हजार रुपए, एक भैंस एवं उसका बच्चा, एक साइकिल सहित दो घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि आग अचानक लग जाने से घर के लोग किसी तरह अपनी जान बचा पाए लेकिन बेजुबान जानवर और समान को नहीं बचाया जा सका। परिजनों ने बताया कि इसी घर में सभी लोग सोए हुए थे अचानक आग लगने से घर के खिड़की तोड़ कर एक बुजुर्ग को बचा लिया गया।
लेकिन आग के बिकराल रूप को देखते हुए मवेशी और समान को नहीं बच्चा सका। वहीं परिजन का कहना है कि अब बेघर हो गया हु, इस ठंड के मौसम में ठंड से बचने का कोई उपाय नहीं है।




















