[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

चैन पुलिंग करने वाले 1032 यात्रियों एवं महिला बोगी में सफर करने पर 2629 पुरुष यात्रियों को रेलवे, पुलिस ने पहनाई कानून की हथकड़ी

चैन पुलिंग करने वाले 1032 यात्रियों एवं महिला बोगी में सफर करने पर 2629 पुरुष यात्रियों को रेलवे, पुलिस ने पहनाई कानून की हथकड़ी

बेवजह चैनपुल करके मत करना गाड़ी को खड़ी?

नहीं तो रेलवे पुलिस बड़े प्रेम से पहना देगी हाथों में हथकड़ी?

भीड़ देखते रह जाएगी खड़ी खड़ी।

ऑपरेशन समय पालन एवम् महिला सुरक्षा कार्यक्रम पर रेल पुलिस है GRP/RPF है एक्शन मोड पर

बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

CPRO सरस्वती चंद्र ने दी जानकारी….

पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है । इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो ।

ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत पिछले माह से 01.12.2025 से 31.12.2025 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1032 लोगों को हिरासत में लिया गया । इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई ।

ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इस दौरान सर्वाधिक 429 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 266, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 131, सोनपुर मंडल में 116 तथा धनबाद मंडल में 90 लोगों को हिरासत में लिया गया ।

इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया ।

ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ मे तहत पिछले माह 01.12.2025 से 31.12.2025 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 2629 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया ।

इनमें सर्वाधिक 1371 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 706, समस्तीपुर मंडल में 240, सोनपुर मंडल में 166 तथा धनबाद मंडल में 146 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया ।

Check Also
Close