[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर बटिया में श्रीराम हरिकिर्तन की गुंज से वातावरण हुआ भक्तिमय

बाबा झुमराज मंदिर बटिया में श्रीराम हरिकिर्तन की गुंज से वातावरण हुआ भक्तिमय

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

कमेटी कोषाध्यक्ष लल्लु प्रसाद बरनवाल ने आयोजित श्रीराम हरिकिर्तन के श्रद्धालुओं को दिया बधाई

जमुई जिले के बटिया बाजार से सटे पठारी भागों में बसा प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी सह विद्वान पंडित श्री मिथलेश पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना ओर मंत्रोच्चारण के साथ अष्टजाम हरि किर्तन का शुभारंभ श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ किया गया है ।

विभिन्न गांवों से आए किर्तनियां समाज के द्वारा उच्चारित हरे राम हरे हरे राम राम हरे हरे , हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे की गुंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा एवं इस पावन अवसर पर संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा । इस हरिनाम संकीर्तन की आवाज सुनकर दुर दराज से आए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिला ।

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम हरिकिर्तन भारतीय संस्कृति और जीवन मुल्यों का आधार है । क्योंकि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य , मर्यादा , कर्तव्य और आदर्शों का प्रतीक है ।

कमेटी के उपाध्यक्ष श्री आशीष बरनवाल ने कहा कि इस हरिनाम संकीर्तन में विद्वान पंडित श्री मिथलेश पांडेय के श्रीमुख से निकली मंत्रोच्चारण सौभाग्य की बात है , साथ ही ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक उर्जा और नैतिक चेतना का विकास होता है ।

कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल ने अष्टजाम हरिकिर्तन करने वाले श्रद्धालुओं को इस भव्य कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी ।

लल्लु प्रसाद बरनवाल ने आगे कहा कि बाबा झुमराज मंदिर ना केवल जमुई जिला बल्कि संपूर्ण बिहार सहित कई राज्यों के लिए आस्था का प्रमुख केन्द्र है । श्रीराम हरिकिर्तन के आयोजन से जिले को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ओर अधिक मजबूती मिलेगी ।

Check Also
Close