[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुआ एस. एम. नेट, यूनिसेफ का वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना का बैठक संपन्न

डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुआ एस. एम. नेट, यूनिसेफ का वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना का बैठक संपन्न

संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को आई.एम.आई. हॉल, मोतिहारी में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में एस.एम. नेट, यूनिसेफ, मोतिहारी का “वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना” बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चम्पारण के एस.एम. नेट टीम स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही विभिन्न योजना नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जाँच सहित पोलियो, ए.ई.एस.. कोरोना, बाढ पूर्व तैयारी सहित आपातकाल में यूनिसेफ हमेशा कुशल सहयोगी के रूप में कार्य करती रही है।

उन्होंने एस.एम. नेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नये उर्जा के साथ भविष्य में कार्य करते रहने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में मोतिहारी सिविल सर्जन, डा. रवि भूषण श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डा. एस.एन. सत्यार्थी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डा. शरत् चन्द्र शर्मा, आई.एम.आई. अध्यक्ष डा. आशुतोष शरण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, मो. अमानुल्लाह, आई.सी.डी.एस. की निधि कुमारी, डा. कुमार अमृतांशु, डब्लू.एच.ओ. के एस.एम.ओ., डा. मनोज कुमार तुमाराडा, जे.एस.आई. की सुश्री गुंजन, पीरामल के श्री मुकेश कुमार, यू. एन.डी.पी. के श्री रूपेश कुमार मिश्रा, पी.सी.आई. के श्री राजेश नाथ तिवारी, चाई के श्री चन्दन कुमार, आयुष चिकित्सक संघ के डा. मनिष कुमार सहित एस.एम. नेट, यूनिसेफ के बी.एम.सी. गण उपस्थित थे।

बैठक का संचालन एस.एम.सी., डा. धर्मेन्द्र कुमार ने किया। बैठक पूर्व जिलाधिकारी महोदय ने दीप प्रज्वलित करते हुये कार्यकम की शुरूआत किया।

Check Also
Close