[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

थम्हन गांव निवासी वांछित नक्सली महेश यादव गिरफ्तार

SSB व चरका पत्थर पुलिस की बड़ी कामयाबी 14 वर्षों पूर्व से फरार चल रहे नक्सली महेश यादव को किया गिरफ्तार

थम्हन गांव निवासी वांछित नक्सली महेश यादव गिरफ्तार

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

SSB व चरका पत्थर पुलिस की बड़ी कामयाबी 14 वर्षों पूर्व से फरार चल रहे नक्सली महेश यादव को किया गिरफ्तार

सी समवाय 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चरका पत्थर एवं स्थानीय चरका पत्थर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विगत 14 वर्षों पूर्व से फरार चल रहे वांछित नक्सली महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गिरफ्तार नक्सली महेश यादव के विरुद्ध खेरा थाना कांड संख्या 50 / 12 दिनांक 23 , 12 , 2012 धारा 147,148,149, 427, 120 बी 121,379 , भारतिय दंड विधान एवं 34 विस्फोटक पदार्थ तथा 10 , 13 , 16 उपीए एक्ट दर्ज है ।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दिनांक 06 जनवरी को सुबह महेश यादव अपने परिजनों से मिलने थम्हन ओर चिल्हकाखांड़ गांव से सटे जंगलों में आया हुआ है ।

सुचना के आधार पर एस एस बी कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर निरीक्षक सामान्य रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में एस एस बी जवानों और थाना के पुलिस की संयुक्त सहयोग से कार्रवाई टीम का गठन करते हुए बताए गए जंगलों की घेराबंदी कर तलाशी ओर रैड अभियान चलाया गया ।

इस दौरान पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया , जिसे खदेडकर पकड़ लिया गया , ओर प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम महेश यादव पिता स्व: मुशो उर्फ मुंशी यादव उर्फ मुशहर यादव ग्राम थम्हन थाना चरका पत्थर बताया ।

Check Also
Close