
जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्ड
रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट
दिनांक 09 जनवरी 2026 को फ़ज़लगंज स्टेडियम, सासाराम में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में जेडीएस पब्लिक स्कूल, इंद्रपुरी, डेहरी (रोहतास) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की टीम ने पहले मुकाबले में सासाराम की टीम को 11 अंकों से पराजित किया, वहीं फाइनल मुकाबले में दिनारा की टीम को 4 अंकों से हराकर ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विजेता टीम में रागिनी कुमारी, रंजु कुमारी, राधा कुमारी, सलोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा यादव, संजना चौधरी शामिल रहीं। टीम ने कप्तान सुरभि कुमारी के नेतृत्व में उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
विद्यालय के निदेशक श्री विजय सिंह ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यालय की ओर से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विद्यालय के पीआरओ श्री अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास भी अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए विद्यार्थियों को खेल-कूद में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शशिधर पाठक ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ विद्यालय के खेल शिक्षक हमजा नौशाद द्वारा दी गई उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम बताया।




















