[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारराज्यसुपौल

दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद 

मिथिलांचल, चंपारण तथा पूर्वांचल के लोगों को विशेष उपहार

दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद

मिथिलांचल, चंपारण तथा पूर्वांचल के लोगों को विशेष उपहार

सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने घोषणा की है कि मिथिला, चंपारण और पूर्वांचल क्षेत्रों को जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस का तोहफ़ा मिल सकता है। उन्होंने बताया कि बरौनी की ओर से चलने वाली तीन राजधानी एक्सप्रेस में से एक का परिचालन अब अररिया–गलगलिया मार्ग के माध्यम से किया जाएगा।

सांसद कामत ने बताया कि यह ट्रेन फारबिसगंज, झंझारपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज के रास्ते चलेगी। इससे क्षेत्रवासियों को राजधानी की सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा और यात्रा समय में भी काफी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल यात्री सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय विकास और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई योजना के तहत ट्रेन के स्टॉपेज और समय सारिणी को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अररिया–गलगलिया मार्ग से राजधानी एक्सप्रेस का संचालन पूर्वांचल और मिथिला के रेल नेटवर्क को मजबूती देगा और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करेगा।

Check Also
Close