[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यरोहतास

हावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र

हावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र

रिपोर्ट रोहित कुमार 

हावड़ा से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू होने वाला है। रेल अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन के 18 जनवरी से शुरू होने की संभावित तिथि तय मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित ठहराव के अनुसार, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के बीच यह ट्रेन सासाराम जंक्शन, डेहरी-ऑन-सोन, भभुआ रोड तथा अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर रुकेगी। ठहराव समय और अंतिम समय-सारणी की घोषणा भी जल्द किए जाने की संभावना है।

समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार की रात 11:10 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार की रात 2:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वहीं वापसी में यह ट्रेन शनिवार की सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से खुलेगी और रविवार सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इस नई ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Check Also
Close