
शराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट
रामगढ़ कैमुर: रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में धुत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को रामगढ़ थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी हरि शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार का नाम पप्पू कुमार, उपेंद्र कुमार, रोहित सिंह, लालजी शाह, शुभम सिंह, सभी गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं




















