
मकर संक्रांति पर्व पर मुजराढ़ पोखरे और नोखा नहर डग पर लगा मेला, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर मुजराढ़ गांव स्थित 52 बीघे के पोखर तथा नोखा नहर डग पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। हालांकि कई स्थानों पर मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को मनाया गया।
वहीं कई गांवों में यह पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। बावजूद इसके, वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार 14 जनवरी को मुजराढ़ गांव में भव्य मेले का आयोजन किया गया।
जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में बच्चों और युवाओं की खास भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने चाइनीज खिलौनों, आधुनिक सजावटी सागानों और शाइनिंग थे मिलर पहचान बनाए रखी।
पारंपरिक और आधुनिक वस्तुओं का यह संगम मेले को खास बनाता नजर आया। खानपान की दुकानों पर भी काफी रौनक रही।
चाट, पकौड़ा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की खूब बिक्री हुई।
पुलिस प्रशासन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार एव गांव की कमेटी द्वारा पूरी स्थिति को नियंत्रित किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। इस अवसर पर नॉनसारी पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान, प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मौजूद थे।




















