
पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद द्वारा आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया चुड़ा दही भोज का आनंद
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
-
मकर संक्रांति महोत्सव में हजारों लोग चुड़ा दही का लुत्फ उठाकर हुए तृप्त
-
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने महोत्सव को बनाया सफल
-
चुड़ा दही का लुत्फ उठाने आये बड़ी संख्या में लोगों ने संजय प्रसाद को दिया बधाई
आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व मकर संक्रांति के मौके पर सर्वोदय आश्रम सोनो में गुरुवार को पुर्व विधान पार्षद सह चकाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी श्री संजय प्रसाद के द्वारा आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव में चुड़ा ओर दही भोज का आयोजन किया गया । जहां पर सोनो प्रखंड के विभिन्न इलाकों से आए हजारों की संख्या में लोगों ने चुड़ा दही का भरपूर आनंद लिया ।
एम एल सी संजय प्रसाद ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2026 के प्रथम पर्व मकर संक्रांति के त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने का शौभाग्य सभी को नहीं मिलता है ।
एकता , समरसता , और जनसेवा की संकल्प के साथ आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर पुरे सोनो प्रखंड के विभिन्न इलाकों से आए लोगों के साथ बेठकर चुड़ा ओर दही खाने का अलग स्वाद है ।
उन्होंने कहा कि आयोजित समारोह में इतनी बड़ी संख्या में एकजुट हुए आदरनिय समाज सेवियों , विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति से चकाई विधानसभा क्षेत्र का सम्मान ओर विकास तथा जनहित की संकल्प को ओर अधिक मजबूती प्रदान करता है ।
उन्होंने चकाई प्रखंड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगले दिन 16 जनवरी शुक्रवार को चकाई में चुड़ा दही भोज का आयोजन कर किया गया है ।
जहां पर सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों , राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं को इस मकर संक्रांति महोत्सव में उपस्थित होकर एकजुटता का परिचय देते हुए महोत्सव को सफल बनायें ।




















