[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

सांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

सांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

सांसद अरुण भारती ने कहा जनप्रतिनिधियों, की बातों पर गम्भीर होकर काम करें अधिकारी।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

विधायक दामोदर रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारकर ही होगा विकास कर सकते हैं।

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को समाहरणालय अवस्थित सभा कक्ष में सांसद-सह-अध्यक्ष जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं अनुश्रवण समिति (दिशा), अरुण भारती की अध्यक्षता में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति को लेकर विभागवार समीक्षा बैठक आहूत की गई।

सर्वप्रथम पिछले बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई एवं सदस्यों के द्वारा इस पर संतुष्टि जताई गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने क्षेत्र संबंधित समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ रखा, वहीं जिले के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। आज की बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सिंचाई प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, योजना विभाग, नल जल योजना, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, नगर परिषद, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास परियोजना, जीविका, पंचायती राज विभाग, आपूर्ति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सहकारिता विभाग, पशुपालन तथा गव्य विकास विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में माननीय सांसद द्वारा निदेश दिया गया कि सुदूर इलाकों यथा चकाई में जॉब फेयर लगाया जाए ताकि ज्यादा लोगों को फायदा हो। तदुपरांत डीपीएम जीविका ने कहा जीविका जमुई द्वारा कुल 30 रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है जिसमें क्रमशः 935 तथा 937 युवक- युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया है।

बैठक में माननीय सांसद सह अध्यक्ष दिशा,अरुण भारती ने कहा कि माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

झाझा विधानसभा के विधायक,दामोदर रावत ने कहा कि बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को तेजी के साथ धरातल पर उतारकर ही हम जिले के विकास को तेज गति प्रदान कर सकते हैं।

बैठक में MLA दामोदर रावत, जिला पदाधिकारी, नवीन भाoप्रoसेo, उप विकास आयुक्त(DDC )सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता, रविकांत सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सौरव कुमार,DCLR सुजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

Check Also
Close