[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन

रोचक मुकाबले का अंत तक नहीं निकला निष्कर्ष, टॉस उछालकर हुआ निर्णय

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास) अनुमंडल क्षेत्र में बिहार और यूपी के बीच महिला फुटबॉल मैच का रोमांचक मुकाबला सोमवार को गोडारी स्टेडियम में खेला गया।काराकाट प्रखंड क्षेत्र के गोडारी स्टेडियम में बिहार के सारण छपरा बनाम उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के बीच महिला फुटबॉल मैच का आयोजन कराया गया।

जहां प्रखंड क्षेत्र से बाहर के लोगों का भी उपस्थिति देखा गया। महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम की भीड़ यह बताने के लिए काफी थी कि हजारों दर्शकों ने अपना उपस्थिति इस रोचक महिला फुटबाल मुकाबले को देखने के लिए बेताब थी।

बताया जाता है कि यह महिला फुटबॉल प्रतियोगिता राम रूप उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राम रूप तिवारी के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया था जिसके मुख्य संचालक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना भारती ने बताया कि मुख्य पार्षद राधिका कुमारी के सौजन्य से इस फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।जिसका उद्देश्य बच्चियों के पढ़ाई के साथ-साथ खेल में रुचि को बढ़ाना है।

उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं के प्रति चाहे पक्ष हो या विपक्ष सबकी नजर रहती है और इसी परिपक्ष में हमारे नगर पंचायत गोडारी में शिक्षा के महान विद्वान स्वर्गीय राम रूप जी के स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चियों को पढ़ाई के साथ खेल के प्रति रुचि को बढ़ाना ही उद्देश्य रहा।

इस मैच का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, अंचलाधिकारी रितेश कुमार सिंह काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार तथा मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना भारती, एवं स्वर्ग रामरूप तिवारी के परिवार के सदस्य रामपर्शन तिवारी उर्फ बबुआ जी,के हाथों हुआ।

मैच के व्यवस्थापक दिलीप सोनी तथा ललन जी पूर्व वार्ड पार्षद मौजूद रहे। वही प्रसिद्ध समाजसेवी और एनडीए नेता वीरेंद्र तिवारी ने दानदाता की भूरि- भूरि प्रशंसा की तथा इसके आयोजन कर्ता मुन्ना भारती को इस नेक कार्य के लिए बधाई दिया।

मैच का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया, तो वहीं बैंड बाजे एवं सांस्कृतिक गायन के द्वारा इसका रूप आकर्षण योग्य बनाया गया।

मैच की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह अंचलाधिकारी रितेश कुमार , मुख्य पार्षद अभिभावक मुन्ना भारती एवं दानदाता राम रूप तिवारी के परिवार से उपस्थित सदस्य बबुआ जी के द्वारा कीक मारकर किया गया। मंच का संचालन अशोक शर्मा और धनुष सिंह ने किया।वही रेफरी का कार्य अशोक सिंह ने किया।

गोडारी स्टेडियम में चारों ओर से दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो रही थी जहां रोचक मुकाबले को देखने के लिए हर कोई उतावला था। हालांकि बिहार की सारण छपरा की टीम उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर की टीम पर हावी होते दिखाई दी और एक गोल का लक्ष्य भी दिया गया।

परंतु प्रतिद्वंदी टीम ने इसकी बराबरी कर डाली और अंत तक कोई निर्णय नहीं हो सका। निर्णायक मंडल के द्वारा पेनल्टी के द्वारा निर्णय का निर्णय लिया गया परंतु यहां भी बराबरी न हुआ तो टॉस के द्वारा मिर्जापुर को विजेता घोषित किया गया।

Check Also
Close